SBN News

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

SBN News Desk · 1 month ago

शामली के आर्यपुरी स्थित मस्कल स्टूडियो जिम से निकल रहे हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान (35) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बंतीखेड़ा निवासी अंकित जिम से निकलकर गाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाए 4-5 बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। एक बदमाश ने सिर से सटाकर भी गोली मारी। हथियार लहराते बदमाश बुढ़ाना रोड की ओर फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने शव रखकर एसएके रोड पर जाम लगाया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं।

पूरा पेज देखें →