SBN News

मेरठ : आतंकी कनेक्शन का डर दिखा कारोबारी से 38.80 लाख ठगे

SBN News Desk · 1 month ago

साइबर ठगों ने एनआईए अधिकारी बनकर पल्लवपुरम के कारोबारी आनंद पाल को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। आतंकवादी आसिफ से संबंध होने और परिवार को फंसाने की धमकी देकर 38.80 लाख रुपये आरटीजीएस करा लिए। आरोपी ने खुद को एनआईए अधिकारी अजय मेहता बताया और पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल की। अगले दिन 15 लाख रुपये और मांगे गए। शक होने पर आनंद ने रकम देने से इनकार कर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूरा पेज देखें →