SBN News

मेरठ : वायरल रील विवाद में निलंबित दरोगा ने तोड़ी चुप्पी

SBN News Desk · 1 month ago

वायरल रील विवाद में निलंबित दरोगा अनु कॉलिस ने यूट्यूब लाइव पर पक्ष रखा। उन्होंने एक इंफ्लुएंसर पर बिना अनुमति निजी फोटो-वीडियो शेयर कर सम्मान खराब करने का आरोप लगाया। अनु ने मानसिक तनाव में आत्मघाती विचार आने की बात कही। ड्रेस को लेकर कहा कि इसे उन्होंने अपनी मां के साथ खरीदा था। उन्होंने आरोपी द्वारा वीडियो हटाने और भाई से माफी मांगने का दावा किया। वर्दी-QR कोड मामले में जांच का सामना करने की बात कही। बता दें कि 16 अगस्त को आचरण नियमावली उल्लंघन व कथित आपत्तिजनक वीडियो पर वह निलंबित हुई थीं।

पूरा पेज देखें →