SBN News

आवास विकास के खिलाफ मेरठ बंद की तैयारी

SBN News Desk · 2 hours ago

शास्त्रीनगर में आवास विकास की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। संघर्ष समिति ने दो सितंबर को मेरठ बंद की तैयारी शुरू कर दी है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है, जिसमें बंद पर फैसला होगा। समिति पदाधिकारियों ने विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से संपर्क कर समर्थन मांगा। समिति का कहना है कि व्यापारी विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन वर्षों से बसे लोगों पर अचानक कार्रवाई उचित नहीं। सरकार से बुलडोजर चलाने से पहले समाधान की मांग की गई है।

पूरा पेज देखें →