SBN

Karn Sharma retires from all formats of cricket.

SBN News Desk · 1 month ago · 👁 10 ·Delhi
कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

मेरठ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। करीब 19 साल के करियर में उन्होंने रणजी, आईपीएल और भारतीय टीम में पहचान बनाई। 2007-08 में रेलवे से प्रथम श्रेणी डेब्यू कर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 120 रन बनाए। 98 मैचों में 270 विकेट और 2,866 रन उनके नाम हैं। उन्होंने 14 बार पांच विकेट और दो शतक लगाए। भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे व एक टी-20 खेला। आईपीएल में 2016, 2017, 2018 और 2021 में चैंपियन रहे। अब कोच बनकर युवाओं का करियर संवारेंगे।

Share:

Comments