SBN

Meerut: Cricketer Praveen vacates dairy following municipal notice.

SBN News Desk · 1 month ago · 👁 7 ·Delhi
मेरठ : निगम के नोटिस पर क्रिकेटर प्रवीण ने खाली की डेयरी

आवासीय क्षेत्रों में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। वार्ड 38 की संत विहार कॉलोनी में शिकायत के बाद निगम ने 19 अगस्त को पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार समेत चार लोगों को डेयरी बंद करने का नोटिस दिया था। लोगों ने नालियों में गोबर बहाने से जल निकासी बाधित होने और बीमारी फैलने की शिकायत की थी। नोटिस के बाद प्रवीण कुमार ने डेयरी की जमीन खाली कर दी। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने कहा कि अवैध डेयरियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share:

Comments