Meerut: Tree Falls on Bus, 40 Passengers Escape Unhurt
SBN News Desk
·
1 month ago
·
👁 7
·Delhi
मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में साकेत के पास मवाना चौराहे पर दिल्ली से कोटद्वार जा रही नजीबाबाद डिपो की बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इससे करीब 40 यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक यादगार सिंह व परिचालक नीरज कुमार ने पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी बस से यात्रियों को कोटद्वार भेजा गया। बस व एक अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने पेड़ हटवाकर यातायात सुचारु कराया।