SBN

Raksha Bandhan to be Celebrated on August 28; Confusion Over Bhadra and Lunar Eclipse Cleared

SBN News Desk · 1 month ago · 👁 8 ·Delhi
28 अगस्त को ही मनेगा रक्षाबंधन, भद्रा और ग्रहण को लेकर संशय दूर

रक्षाबंधन को लेकर 27 या 28 अगस्त और चंद्रग्रहण को लेकर संशय दूर हो गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा। 27 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 9:08 बजे शुरू होगी और भद्रा रात 9:27 बजे तक रहेगी, इसलिए इस दिन राखी बांधना शास्त्रसम्मत नहीं है। 28 अगस्त को सुबह से पूर्णिमा रहेगी। शुभ मुहूर्त सुबह 7:30-10:30, दोपहर 12:20-1:56 और शाम 5-6:44 बजे हैं। 10:30-12:20 राहुकाल रहेगा। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा। दिन पंचक-भद्रा मुक्त रहेगा।

Share:

Comments