बासित अली ने संभाला राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद
SBN News Desk
·
2 hours ago
·
👁 1
·दिल्ली
मेरठ के कुंवर बासित अली ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर मेरठ व पश्चिम क्षेत्र के कई भाजपा नेता मौजूद रहे। रामलीला ग्राउंड से भाजपा कार्यालय तक भव्य जुलूस निकाला गया। देवेन्द्र गुर्जर, अजय भराला, दिलशाद चौहान, नासिर सैफी, परवेज सैफी, राशिद मेवाती, महबूब खान, आसिफ सैफी, अनस सिद्दीकी समेत कई नेता मौजूद रहे।