कॉकरोच जनता पार्टी में मेरठ के आदेश की भी एंट्री
SBN News Desk
·
1 hour ago
·
👁 1
·दिल्ली
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की नॉर्थ जोन समन्वय समिति में मेरठ से एडवोकेट आदेश प्रधान गुर्जर को जगह मिली है। सीजेपी ने उनके सामाजिक-राजनीतिक अनुभव और छात्र-किसान आंदोलनों में भागीदारी को देखते हुए मनोनीत किया। उत्तरी क्षेत्र में यूपी-हरियाणा समेत आठ राज्य हैं। किसान परिवार से जुड़े आदेश ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।