SBN

डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक

SBN News Desk · 2 weeks ago · 👁 9 ·मेरठ
डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक

कंकरखेड़ा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट, 2012 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल जज अंकित जी ने छात्रों को बाल यौन शोषण, उत्पीड़न और ऑनलाइन अपराधों से बचाव के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। छात्रों को संदिग्ध घटनाओं की सूचना उचित स्तर तक पहुंचाने और अन्य बच्चों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या नम्रता शर्मा ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता को जरूरी बताया।

शेयर करें:

कमेंट्स