मेरठ में हैंडलूम मशीन में फंसकर कर्मचारी की मौत
SBN News Desk
·
1 month ago
·
👁 13
·दिल्ली
लोहियानगर की जीतन गार्डन कॉलोनी स्थित हैंडलूम फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी अकरम की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक उसका शव मशीन में फंसा रहा। धागों में फंसने से गर्दन कट गई और एक पैर शरीर से अलग हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों और फैक्ट्री मालिक में समझौते की बातचीत हुई। पीड़ित परिवार को आठ लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है।