Meerut: Dosa restaurant sealed after insect found
SBN News Desk
·
1 month ago
·
👁 7
·Delhi
मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट में डोसे में कीड़ा मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान को सील कर रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया। मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के पास रेस्टोरेंट में साधारणपुर निवासी सौरभ विकल पिता रकम सिंह के साथ डोसा खाने पहुंचे थे। डोसे में कीड़ा मिलने पर उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दी और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण किया तो बर्तन बाथरूम में रखे और शौचालय के पास धोए जाते मिले। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने सोमवार को दुकान सील कर दी।