SBN

Meerut: Principal arrested while accepting a bribe of ₹1.35 lakh.

SBN News Desk · 1 month ago · 👁 7 ·Delhi
मेरठ : 1.35 लाख रिश्वत लेते प्रिंसिपल गिरफ्तार

परतापुर के गगोल स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्रिंसिपल वंदना सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 1.35 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कैंटीन व मेंटीनेंस ठेकेदार अमित सिवाच का 3.85 लाख रुपये का बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत पर टीम ने केमिकल लगे नोट देकर अमित को भेजा। वंदना ने रकम दराज में रखी, तभी टीम ने उसे दबोच लिया। वहीं अकाउंटेंट मुकेश भाग निकला।

Share:

Comments