Wife Hangs Herself After Husband Refuses to Cut Cake, Husband Dies by Suicide in Shock
SBN News Desk
·
3 hours ago
·
👁 2
बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव जरैना में पति-पत्नी की मौत से सनसनी फैल गई। गांव निवासी अमर सिंह का बेटा नोएडा की कंपनी में काम करता था। वहीं काम करने वाली रामघाट के नगला सुमाली निवासी ज्योति से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और 13 माह पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया। 18 अगस्त को दोनों गांव आए थे। 20 अगस्त को ज्योति जन्मदिन पर केक काटना चाहती थी, जबकि पति सादगी से मनाने की बात कह रहा था। इसी को लेकर कहासुनी हुई। इससे गुस्साई ज्योति ने फांसी लगा ली। इसके बाद सदमे में पति ने भी फांसी लगा जान दे दी।