SBN

Breaking News

Video Reels

View all →
Meerut: Suspended Woman Cop Breaks Silence Over Viral Reel Controversy
30s
Deep Space Drone Sends High-Quality Visuals of Moon South Pole
30s

Latest News

Crime

DAV Inter College Students Educated About POCSO Act and Child Safety

An awareness programme on the POCSO Act, 2012, was organized at DAV Inter College, Kankerkhera. Civil Judge Ankit Ji informed students about legal provisions for protecting children from sexual abuse, harassment and online exploitation. Students were encouraged to report suspicious incidents to the appropriate authorities and spread awareness among others. Principal Namrata Sharma highlighted the importance of awareness along with legal protection for ensuring children’s safety.

2 weeks ago · Meerut
Crime

Haryanvi singer Ankit Baliyan shot dead.

शामली के आर्यपुरी स्थित मस्कल स्टूडियो जिम से निकल रहे हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान (35) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बंतीखेड़ा निवासी अंकित जिम से निकलकर गाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाए 4-5 बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। एक बदमाश ने सिर से सटाकर भी गोली मारी। हथियार लहराते बदमाश बुढ़ाना रोड की ओर फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने शव रखकर एसएके रोड पर जाम लगाया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं।

1 month ago · Delhi
Crime

Saurabh Murder Case: Sahil and Muskan had identified themselves as husband and wife at hotels.

मेरठ के सौरभ हत्याकांड (नीला ड्रम कांड) में जिला जज की अदालत में डे-टू-डे सुनवाई जारी है। वादी पक्ष के अधिवक्ता विजय बहादुर ने बताया कि डिफेंस की बहस पूरी हो चुकी है। अब वादी पक्ष गवाहों के बयानों से घटनाक्रम रख रहा है। करीब 13 गवाहों की गवाही हो चुकी है। अदालत में बताया गया कि मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली व कसोल के होटलों में पति-पत्नी के नाम से रुके, शराब पी और डांस क्लब गए। तीनों होटल मैनेजरों की गवाही हो चुकी है। वादी पक्ष ने इसे अवैध संबंधों से जोड़कर हत्या का कारण बताया।

1 month ago · Delhi
Crime

Worker dies after getting caught in a handloom machine in Meerut.

लोहियानगर की जीतन गार्डन कॉलोनी स्थित हैंडलूम फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी अकरम की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक उसका शव मशीन में फंसा रहा। धागों में फंसने से गर्दन कट गई और एक पैर शरीर से अलग हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों और फैक्ट्री मालिक में समझौते की बातचीत हुई। पीड़ित परिवार को आठ लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है।

1 month ago · Delhi
Sports

600 athletes from across the country to gather in Meerut.

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 2 सितंबर को भारतीय एथलेटिक्स सीरीज-15 होगी। तैयारियों को लेकर एएफआई सचिव संदीप मेहता और यूपी एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला समेत अधिकारियों ने निरीक्षण किया। देशभर से करीब 600 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एथलीट पहुंचेंगे। टीम ने चेंजिंग रूम, शौचालय, नाडा कक्ष, तकनीकी केंद्र, वार्म-अप एरिया और सिंथेटिक ट्रैक देखा। निर्माण सामग्री हटाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

1 month ago · Delhi
Health

A cancer screening center will be set up at the Meerut Police Lines.

मेरठ पुलिस लाइन के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर स्क्रीनिंग एवं रेफरल सेंटर बनेगा। भवन व उपकरणों पर करीब 60 लाख रुपये सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की निधि से खर्च होंगे। यहां पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की प्रारंभिक जांच होगी। पुष्टि होने पर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाएगा। वाजपेयी ने कहा कि यह प्रदेश की पहली पुलिस लाइन होगी, जहां कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर बनेगा।

1 month ago · Delhi
Politics

Rakesh Tikait Stranded in Flood-Hit Nepal, Safe

नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बीच भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंसा है। भोटे कोशी नदी में बाढ़ से आवागमन बाधित है। टिकैत ने वीडियो जारी कर सभी के सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी छोड़कर पोखरा में सुरक्षित हैं और गुरुवार को सड़क मार्ग से काठमांडू पहुंचकर विमान से दिल्ली लौटने का प्रयास करेंगे।

1 month ago · Delhi
Politics

Controversial Hoardings Featuring Akhilesh Yadav Torn Down by SP Workers

मेरठ, गाजियाबाद, बागपत समेत आसपास जिलों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर लगाए फ्लैक्स पर सपाइयों ने आक्रोश जताया। कई जगह नेताओं-कार्यकर्ताओं ने फ्लैक्स फाड़ दिए। भूड़बराल में विधायक अतुल प्रधान ने भी पोस्टर फाड़े। सपाइयों ने इसे अखिलेश की छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए दोषियों, ठेकेदार और फ्लैक्स लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

1 month ago · Delhi
transport

Sisters to Get Free Bus Travel for 3 Days on Raksha Bandhan

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों और एक सहयात्री को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी है। ये सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 29 अगस्त की आधी रात तक मिलेगी। शासन ने इस आदेश को रोडवेज के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेज दिया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्रियों को जीरो मूल्य का टिकट दिया जाएगा। इसे ईटीएम में फीड कराया जाएगा।

1 month ago · Delhi
Sports

Karn Sharma Takes One Wicket in the Final Match of His Career

यूपी टी-20 लीग में मंगलवार को मेरठ मेवरिक्स के खिलाफ कर्ण शर्मा ने करियर का आखिरी मैच खेला। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा के दो दिन बाद उतरे कर्ण ने कानपुर सुपरस्टार की ओर से एक विकेट लिया। बारिश के कारण मैच 5-5 ओवर का हुआ। मेरठ ने 96 रन बनाए, जवाब में कानपुर 77 रन ही बना सका और 19 रन से हार गया। कर्ण के अंतिम मैच को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह रहा।

1 month ago
BREAKING Politics

Meerut’s Adesh Also Joins the Cockroach Janata Party

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की नॉर्थ जोन समन्वय समिति में मेरठ से एडवोकेट आदेश प्रधान गुर्जर को जगह मिली है। सीजेपी ने उनके सामाजिक-राजनीतिक अनुभव और छात्र-किसान आंदोलनों में भागीदारी को देखते हुए मनोनीत किया। उत्तरी क्षेत्र में यूपी-हरियाणा समेत आठ राज्य हैं। किसान परिवार से जुड़े आदेश ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

1 month ago · Delhi
Administration

Police on Alert for Festivals, Security Tightened in Markets

मेरठ में रक्षाबंधन व अन्य त्योहारों को लेकर एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने भारी फोर्स के साथ इंदिरा चौक से रेलवे चौराहे तक फ्लैग मार्च किया। बाजार, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, यूपी-112 और फैंटम से निगरानी होगी। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।

1 month ago · Delhi
Crime

AirPods Live Location Exposes Creta Theft, Stolen Car Recovered from Meerut

दिल्ली तिलक नगर से चोरी हुई हुंडई क्रेटा को पुलिस ने एप्पल एयरपॉड की लाइव लोकेशन से मेरठ में बरामद कर लिया। 23 अगस्त को न्यू महावीर नगर निवासी युवक की कार चोरी हुई थी। कार में रखे एयरपॉड मोबाइल पर लोकेशन भेज रहा था। पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर कार समेत यासिर उर्फ शिकारी और इंतजार उर्फ जावेद को गिरफ्तार किया। यासिर पर 11 और इंतजार पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं।

1 month ago · Delhi